Advertisement

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक हादसे में पति की मौत, पत्नी को मामूली चोट

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, पूर्व सरपंच थे मृतक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। देवास के समीप ग्राम संवरसी मेें पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे दंपत्ति की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई। घटना इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को मामूली चोट आई। रविवार सुबह चिंतामन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पूर्व सरपंच थे।

60 वर्षीय मृतक का नाम नारायण सिंह पंवार निवासी ग्राम कलमोड़ा है। वह पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी पेपकुंवर के साथ शनिवार को देवास के समीप ग्राम संवरसी गए थे। वहां से दोनों शाम करीब ४ बजे बाइक से घर लौट रहे थे तभी रत्नाखेड़ी पुलिया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। नारायण सिंह संभल पाते उससे पहले ही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें तत्काल तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज शुरू होता उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह चिंतामन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

पत्नी को मामूली चोट
हादसे में मृतक नारायण सिंह पंवार की पत्नी पेपकुंवर को मामूली चोट आई है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके दो पुत्र और एक बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है। अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

Advertisement

Related Articles

Write a review