Advertisement

दादी से बोला ‘मैं कुएं में कूद जाऊंगा’ फिर जहर खाया, मौत

पिता बोले- मां ने कुछ काम बोला था, इसी से नाराज था, पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। 17 साल के नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे कुछ काम के लिए कहा था तो घर से बाहर चला गया। पिता उसे लेने गए लेकिन वह उस तक पहुंचते उससे पहले ही उसने जंगल में जाकर जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम नागेश्वर पिता नाहरसिंह हाड़ा निवासी ईशनखेड़ी (महिदपुर) है। उसके पिता नाहरसिंह ने बताया कि मंगलवार को नागेश्वर को उसकी मां ने कुछ काम के लिए कहा था, इससे वह नाराज हो गया और अपनी दादी सज्जनबाई से कहा कि मैं कुएं में कूद जाऊंगा और घर से बाहर भाग गया।

Advertisement

पिता उसे रोकने लिए उसके पीछे दौड़े लेकिन नागेश्वर को लगा कि वह उसे पीटने आ रहे हैं, इसी के चलते उसने जंगल में जाकर जहर खा लिया। जब पिता ने उसके पास पहुंचे तो वह जहर खा चुका था, मुंह से झाग निकलने पर परिजन तत्काल शाम करीब 5 बजे उसे लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान 10 बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका एक छोटा बेटा भी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review