Advertisement

IAS नेहा जैन स्मार्टसिटी सीईओ बनीं, सनोडिया अपर मेला अधिकारी

उज्जैन। यूपीएससी में ऑल इंडिया लेवल पर 14वीं रैंक हासिल करने वाली आईएएस नेहा जैन उज्जैन स्मार्ट सिटी की नई सीईओ होंगी। अब तक वे इंदौर में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर संचालक थीं। ओमप्रकाश सनोडिया को उज्जैन में अपर सिंहस्थ मेला अधिकारी बनाया गया है।

Advertisement

आईएएस जैन प्रोफेशनल करियर में डेंटल सर्जन होने के साथ राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट और भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वे संदीप शिवा की जगह लेंगी, जो अभी तक सीईओ का काम देख रहे थे। वे अब नगरनिगम में अपर आयुक्त की भूमिका में रहेंगे। जैन के पास नगरनिगम के अपर आयुक्त का प्रभार भी अतिरिक्त रहेगा। नेहा अशोकनगर में एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ और सीहोर में जिला पंचायत सीईओ रह चुकी हैं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली नेहा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक की पत्नी हैं।

सनोडिया आशीषसिंह को रिपोर्ट करेंगे
राज्य शासन ने जिला पंचायत विदिशा के सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया को उज्जैन में अपर सिंहस्थ मेला अधिकारी नियुक्त किया है। वह आशीषङ्क्षसह को रिपोर्ट करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें