Advertisement

ICC ने जारी किया T-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup Schedule: आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

भारत बनाम पाकिस्तान मैच 9 जून को खेला जाएगा। मैन इन ब्लू का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से चौथा मैच होगा। यूएस और वेस्टइंडीज में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के 4 ग्रुप में बांटा गया है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से शुरू होगा। पहला सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना और दूसरा 27 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में होगा। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review