Advertisement

LoC के पास IED ब्लास्ट, 2 जवान शहीद

जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में LoC के पास लालोली इलाके में IED ब्लास्ट हुआ। इसमें सेना के दो सैनिक शहीद हो गए।एक अन्य घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।

Advertisement

यह धमाका मंगलवार को करीब 3:50 बजे भट्टल इलाके में हुआ, जब सेना के जवान गश्त पर थे।सेना के प्रवक्ता ने दैनिक भास्कर को बताया- फौजी गश्त कर रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। व्हाइट नाइट कोर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

सेना से जुड़े सूत्रों ने दावा किया कि शहीद हुए फौजियों के नाम कैप्टन केएस बख्शी और मुकेश हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए। ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें