अवैध नल कनेक्शन रातोंरात काटा, जुर्माना किसी पर नहीं

उज्जैन। आगर रोड पर मंगलवार रात अवैध नल कनेक्शन की सूचना मिलने पर पीएचई की टीम ने उसे रातोंरात महज दो घंटे में काट दिया, लेकिन चोरी से पानी लेने वाले पर जुर्माना नहीं किया जा सका क्योंकि अवैध कनेक्शन किसका था ये पता नहीं चल सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आगर रोड पर बने नए डी मार्ट के सामने शहर को सप्लाई करने वाली मेन पंपिंग लाइन से यह अवैध कनेक्शन कर चोरी से पानी लिया जा रहा था। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहर में अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उपयंत्री अभिषेक रोकड़े की टीम ने यह अवैध कनेक्शन पकड़ा। सहायक यंत्री शिवम दुबे और उपयंत्री दिलीप नौधाने भी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने कडक़ड़ाती ठंड में ही कनेक्शन काट दिया। इससे चोरी से लिया जा रहा पानी बंद हो गया। निगम प्रशासन अवैध नल कनेक्शन पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा।
पानी चोरी करने वालों से वसूला जाए जुर्माना
शहर में अभी भी कई अवैध कनेक्शन हैं जिससे लाखों रुपए के पानी की चोरी की जा रही। अवैध कनेक्शन करने वालों का भी पता लगाया जाए और भारी जुर्माना वसूल किया जाए।









