Advertisement

नवरात्र के प्रथम दिवस संजा का विसर्जन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खण्डेलवाल वैश्य पंचायत के तत्वावधान में पहली बार सामाजिक उत्सव के तौर पर संजा लोक पर्व का आयोजन किया गया। खण्डेलवाल महिला मंडल, खण्डेलवाल लेडीज विंग एवं खण्डेलवाल क्वींस क्लब के संयोजन से आयोजित 16 दिवसीय पर्व में खण्डेलवाल समाज उज्जैन की सहभागिता रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्य संयोजक सुशीला भूखमारिया ने बताया 16 दिन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतिदिन लोक परम्परा अनुरूप गोबर से मण्डल बना एवं सजा कर संजा पूजन एवं लोक गीत गान किया गया। 16वें दिन हाथी घोड़े पताशे बनाए गए। समापन पर्व पर संजा को 56 भोग नैवेद्य लगाया गया एवं ढोल गाजे बाजे से 51 दीपको से आरती की गई।

संजा पूजन कर्म में किरण जंघिनिया, मंजू शाहरा, वंदना गुप्ता, सुशीला गुप्ता, शकुन सामरिया, संध्या बैवाल, ऋतु बड़ेरा, संगीता बूसर, अलका दास, कृष्णा डंगायच, ऊषा गोलियां, रीता लाभी, संतोष मामोडिया, सुशीला मामोडिया, किरण खण्डेलवाल, डिम्पल रावत, आशा झालानी, ज्योति सोखिया आदि की उपस्थिति रही। महिला मंडल अध्यक्ष ऊषा गुप्ता, सचिव उषा रावत ने इस विशिष्ट आयोजन में सर्व सहभागिता पर धन्यवाद व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें