खबर का असर : चरक अस्पताल के वार्डों में लगे कूलर, मरीज बोले- धन्यवाद अक्षर विश्व

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 43 डिग्री तापमान के बीच चरक अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज चोथी और पांचवीं मंजिल पर उपचार करा रहे थे। अस्पताल प्रशासन द्वारा तीन पलंग के बीच लगाए गए एक पंखे की गर्म हवा से मरीजों और उनके परिजनों का हाल बेहाल था। हालात यह हो गए थे कि मरीजों को अपने घर से टेबल फेन लाकर वार्ड में लगाने के बाद उपचार कराना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या को अक्षर विश्व ने प्रमुखता से उठाया साथ ही सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल को भी इससे अवगत कराया। परिणाम यह रहा कि अस्पताल प्रशासन ने अब वार्ड में कूलर लगवाए हैं। हालांकि इन कूलर में पानी कौन भरेगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement
28 अप्रैल को अक्षरविश्व में प्रकाशित खबर।
Advertisement

Advertisement









