Advertisement

15 मिनट में पौने दो लाख ले उड़ा चोर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। टॉवर चौक स्थित रेफ्रिजरेटर और टीवी पार्टस की दुकान में शनिवार तडक़े घुसे चोर ने १५ मिनट में वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि उसने पार्ट्स नहीं चुराए बल्कि पौने दो लाख रुपए की नकदी ले उड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक टॉवर पर टाइम्स हेडक्वार्टर के नीचे रॉयल रेफ्रिजरेटर और टीवी पार्टस की दुकान है। जिसे पूर्व पार्षद दीपक बेलानी का पुत्र संचालित करते हैं। शनिवार तडक़े करीब ४.३० बजे मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर ने कटर से दुकान का ताला काटा और अंदर घुस गया। उसने सफेद कैप और सफेद ही कपड़े पहन रखे थे। करीब १५ मिनट में वह पौने दो लाख रुपए ले उड़ा। दीपक बेलानी ने बताया कि उनका पुत्र दिवेश सूरत गया है। उसके आने के बाद ही कितने रुपए चोरी हुए, इसकी सही जानकारी मिल सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review