Advertisement

बिहार चुनाव 2025 : अबकी बार NDA डबल सेंचुरी पार…

बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 34 सीटें आ रही हैं।

Advertisement

NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 91 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। वहीं बड़े भाई तेजप्रताप की महुआ से हार लगभग तय है। दोनों डिप्टी CM की जीत तय है। ​​​​

Advertisement

महागठबंधन में राजद के खाते में 27, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

अमित शाह ने X पर पोस्ट कर जीत की बधाई दी और इसे घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता का करारा जवाब बताया। शाम 6 बजे PM मोदी दिल्ली में BJP दफ्तर जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें