Advertisement

शहर में एक राहवीर, आधी रात चामुंडा चौराहा से घायल को भेजा था अस्पताल

उज्जैन। सडक़ दुर्घटना में घायल को गोल्डन ऑवर में अस्पताल भेजने वालों को पुरस्कृत करने की राहवीर योजना में शहर के एक व्यक्ति का चयन हुआ है। जिन्हें योजना के तहत पुरस्कृत करने के लिए आज बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर रौशनकुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट मीटिंग हाल में राहवीर योजना पर मीटिंग है। जिसमें जिले के प्रस्ताव रखे जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि राहवीर योजना के लिए वर्तमान में एक प्रस्ताव है। जिसके मुताबिक शास्त्री नगर के बृजलाल का चयन राहवीर के लिए हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उन्होंने 22 जून की रात चामुंडा माता चौराहे पर हुई दुर्घटना में गंभीर घायल को समय पर चरक अस्पताल पहुंचाया था। समय पर इलाज मिलने से घायल की जान बच गई। बैठक में इनके प्रस्ताव को फाइनल कर पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश में राहवीर को २५ हजार रुपए के पुरस्कार की पात्रता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review