Advertisement

चैत्र मास की नवरात्रि में माता मंदिरों की दीवारों पर श्रद्धालु लिख रहे अपनी मनोकामनाएं

मां मुझे जल्द से जल्द आईएएस ऑफिसर बनाने की कृपा करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। लोग मंदिरों में देवदर्शन, पूजन, अर्चन करने सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में जाते हैं लेकिन नवरात्रि महापर्व में देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। लोग देवी दर्शनों के बाद मंदिर की दीवारों पर ही अपनी मनोकामनाएं भी लिखकर अर्जी लगाते हैं। शहर के अधिकांश देवी मंदिरों की दीवारों पर ऐसी मनोकामनाएं चैत्र मास की नवरात्रि में लिखी जा रही हैं।

गढक़ालिका माता मंदिर की दीवारों पर एक श्रद्धालु ने लिखा मां मुझे जल्द से जल्द आईएएस ऑफिसर बनाने की कृपा करें, इस श्रद्धालु ने अपना नाम अद्यृत आर्य लिखा है। इसी तरह किसी ने मां मेरी परीक्षा पास हो जाए…मेरे घर आना। एक श्रद्धालु ने लिखा मां हमारा घर हो जाए, मां मेरी छोटी बुआ की नौकरी लगवा दो। गुलाब जैन नामक श्रद्धालु ने लिखा माता रानी आप मेरा कर्जा फंसा हुआ है जो जल्दी से जल्दी आवे, व्यापार अच्छा चले, परिवार खुशहाल रहे ऐसी कृपा बनाए रखना।

Advertisement

और भी तरीके हैं अपनी मनोकामना प्रकट करने के- कुछ श्रद्धालु मंदिर में उलटा स्वास्तिक बनाते हैं और मनोकामना पूरी होने पर उसे मिटाकर नया स्वास्तिक बनाने मंदिर आते हैं। कुछ लोग अपनी मन्नत के लिए मंदिर के आसपास पेड़ या जालियों में धागे भी बांधकर जाते हैं। आमजन भगवान के प्रति आस्था, श्रद्धा प्रकट कर पूजन अर्चन करने के साथ ही अपनी मन की मुराद भी पूरी होने की कामना भगवान के सामने करते हैं। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों की दीवारें इसी तरह की मनोकामनाओं के मैसेज से से भर जाती हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review