Advertisement

देश का दूसरे सबसे बड़े फ्लेवर कंसनट्रेट प्लांट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेप्सिको संयंत्र का लोकार्पण किया

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विक्रम उद्योगपुरी में 1,266 करोड़ रुपये की लागत से बने पेप्सिको इंडिया के अत्याधुनिक फ्लेवर कंसनट्रेट प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन, जो अब तक पूरे विश्व में अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध था, अब औद्योगिक विस्तार की भी एक नई इबारत लिख रहा है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारा प्रदेश वैश्विक निवेश के एक बड़े हब के रूप में उभर रहा है। समारोह में पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ जागृत कोटेचा ने स्वागत भाषण दिया।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा उज्जैनवासियों के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। इस हाई-टेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से पेप्सिको कंपनी के इंटरनेशनल बेवरेजेस के सीईओ यूजीन विलेमसेन, जनरल मैनेजर एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इवान नॉर्टन सहित कंपनी के हरदीप भाटिया उपस्थित थे। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला और उज्जैन के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें