Advertisement

Ind vs Afg 1st T20:भारत ने 6 विकेट से जीता पहला टी-20

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है। टीम इंडिया ने अफगान के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड जारी रखा है। यह भारत की अफगानिस्तान पर टी-20 में 5वीं जीत है। इस जीत से भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

Advertisement

मोहाली में गुरुवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

शिवम दुबे ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। ओपनर शुभमन गिल ने 23 और तिलक वर्मा ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें