IND vs ENG U19 World Cup Final : भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता,इंग्लैंड को 100 रन से हराया

भारत ने छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया। टीम ने शुक्रवार रात हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया।इंडिया ने 4 साल बाद यह टूर्नामेंट जीता है। टीम ने पिछला टाइटल 2022 में जीता था। 2024 के सीजन में भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथा ICC टूर्नामेंट भी जीत लिया है। इंडिया ने पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था।भारत ने सबसे ज्यादा 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार (1988, 2002, 2010, 2024) खिताब अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।









