IND vs WI 1st T20: Team India ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया

भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक 19 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन शामराह ब्रूक्स ने बनाए। उन्होंने 20 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की। तीनों ने दो-दो विकेट झटके। सीरीज का अगला मैच सोमवार (एक अगस्त) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा।
Advertisement









