Advertisement

INDORE में 7 साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक तेंदुए ने 7 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली. बच्ची का पिता अपनी बेटी की जिंदगी के खातिर अपनी जान पर खेल गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पिता एक लाठी के साथ तेंदुए से भिड़ गया. हालांकि बच्ची की जान नहीं बच पाई. मामला सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल रेंज के मेंडल गांव का है. यहां बीते बुधवार को एक तेंदुए ने हमला किया था. तेंदुए रात के अंधेरे में आया और झोपड़ी के बाहर सो रही 7 साल की मासूम को उठाकर भागने लगा.

बच्ची के चीखने से परिजनों की नींद टूटी तो सभी ने तेंदुए का पीछा किया. हालांकि तेंदुए के दांतों से बच्ची की सांसें रुक गईं और उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मेडल गांव में रहने वाला राजू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. राजू और उसकी पत्नी यहीं जंगलों में मजदूरी करते हैं.

वहीं 7 साल की मासूम बेटी रुबीना को बचाने के लिए पिता राजू अपनी जान पर खेलकर तेंदुए से भिड़ गया. राजू ने जैसे ही बच्ची की चीखें सुनीं तो तत्काल उठकर तेंदुए के पीछे भागा.

Advertisement

साथ ही लाठी लेकर तेंदुए से भिड़ गया. हालांकि जल्दी ही मौके पर अन्य ग्रामीण शोर सुनकर इकट्ठा हो गए. इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को पत्थर मारना शुरू कर दिए. डर के मारे तेंदुए ने बच्ची को जमीन पर पटका और जंगल की तरफ रफूचक्कर हो गया.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें