Advertisement

इंदौर : कार ने दंपती को घसीटा,एक की मौत

इंदौर में राजेन्द्र नगर और राउ के बीच सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। टक्कर के बाद कार दंपती को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना से गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ कर कार पलट दी। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। वहीं उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

राजेन्द्र नगर टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना आईपीएस कॉलेज के पास की है। यहां शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर सड़क किनारे सामान बेच रहे दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने कार नहीं रोकी बल्कि स्पीड और बढ़ा दी। दंपती को कार ने करीब 300 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद कार में सवार मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें