Advertisement

इंदौर-दौंड, दौंड-इंदौर 27 जुलाई तक निरस्त हिसार-खड़की, हिसार-तिरुपति नियमित

गुजरात महाराष्ट्र की बारिश का असर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुजरात-महाराष्ट्र में हो रही बंपर बारिश ने मुंबई- उज्जैन रूट की ट्रेन सेवा पर असर डाला है। इसके चलते इंदौर-दौंड और दौंड-इंदौर ट्रेन 27 जुलाई तक निरस्त कर दी गई हैं। इनके साथ ही कुछ ट्रेन का रास्ता भी बदला गया है। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि दौंड-अजमेर, दौंड-ग्वालियर ट्रेन का रास्ता बदला गया है। यह सूरत, पालधी जलगांव के रास्ते से चलेंगी।

रीशेड्यूल होगी अवंतिका एक्सप्रेस: इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस आज रीशेड्यूल होगी। पीआरओ मुकेश कुमार के मुताबिक मुंबई से आई अवंतिका एक्सप्रेस देरी से आई है। ऐसे में यहां से जाने वाली ट्रेन कुछ विलंब से रवाना होगी।

Advertisement

सीहोर में रुकेंगी 10 एक्सप्रेस-सुपरफास्ट ट्रेन

सावन महीने में कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 एक्सप्रेस-सुपरफास्ट ट्रेन को सीहोर में अस्थायी स्टापेज दिया है। यह 30 जुलाई से आते-जाते रुकेंगीा।

Advertisement

यह ट्रेन रुकेंगी

  • डॉ. आंबेडकर नगर-नागपुर सुपरफास्ट
  •  इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट
  • डॉ. आंबेडकरनगर-यशंवतपुर एक्सप्रेस
  • इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • इंदौर-पटना एक्सप्रेस
  • डॉ. आंबेडकरनगर- कामाख्या एक्सप्रेस
  •  इंदौर- तिरुवनंतपुरम एक़्सप्रेस
  • इंदौर- प्रयागराज एक्सप्रेस
  • दो अन्य ट्रेन इंदौर वाराणसी और इंदौर-पटना हैं, जो दूसरे नंबरों से चलती हैं।

हिसार-खड़की और हिसार तिरुपति स्पशेल ट्रेन नियमित एवं सुपरफास्ट
रेलवे ने हिसार-खड़की और हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन को नियमित और सुपरफास्ट कर दिया है। इसका असर किराये और गति पर पड़ेगा। स्पेशल का दर्जा खत्म होने से किराया कम होगा और सुपरफास्ट होने से इसकी गति बढ़ जाएगी। हालांकि सुपरफास्ट का दर्जा होने से किराये में सामान्य टिकट पर 30 रुपए की वृद्धि होगी। सेवा नियमित होने का असर यह होगा कि अब ट्रेन स्थायी तौर पर चलेंगी। इनके फेरे समय-समय पर बढ़ाने की आवश्यता नहीं होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें