इंदौर: आधी रात को लड़के-लड़की का उत्पात

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर:इंदौर में नशे में धुत एक लड़की और दो लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना बाणगंगा इलाके की है। बीती रात पांच वाहनों के कांच भी फोड़े। मारपीट भी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि यह हरकत कुछ लड़कों के साथ एक लड़की ने की है। इनका सीसीटीवी भी सामने आ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने लड़की समेत 3 को हिरासत में लिया है। ये सभी नाबालिग बताए गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 2.30 बजे बाणगंगा थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में की है। दो लड़के और एक लड़की ने नशे में धुत होकर एक स्कूटी पर रेसिंग करते हुए निकले। भोलेनाथ मंदिर के नजदीक वृंदावन कॉलोनी में गाड़ी पर चलते-चलते ही पत्थर मारकर कार के कांच फोड़ते गए।

कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की है। सूत्रों के मुताबिक बाणगंगा क्षेत्र में कई जगह नशीला पाउडर बिक रहा है। आरोप है कि ये एक नेता के संरक्षण में हो रहा है। आरोपी लड़की लालकुआं की रहने वाली है। क्षेत्र में 4-5 लड़कियों की गैंग है, जो नशे के कारोबार में लिप्त है। उनके बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।

टीआई बोले- हिरासत में लिए लड़के का क्रिमिनल रिकॉर्ड है

थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया का कहना है कि वृंदावन चौराहे में लड़के-लड़कियों ने 5 गाडिय़ों के कांच फोड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। ये वारदात नशे में की गई है। एक-दो आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। अन्य के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है।

पार्षद पति बोले- नशे में मारपीट करना आम बात
क्षेत्रीय पार्षद के पति और कांग्रेस नेता दीपू यादव का कहना है कि नशे में मारपीट करना आम बात है। क्षेत्र में लड़कियां नशे का कारोबार कर रही हैं। नशा भी करती हैं। पुलिस-प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे।

Related Articles

close