ITI के Student ने गंभीर में कूदकर दी जान

ITI के Student ने गंभीर में कूदकर दी जान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
उज्जैन। नलवा में रहने वाली आईटीआई के छात्र ने गंभीर डेम में कूदकर आत्महत्या कर ली। चिंतामण पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। विशाल पिता कालूसिंह 19 वर्ष निवासी नलवा आईटीआई का छात्र था। 6 माह पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी मायके गई हुई थी।
परिजनों ने बताया कि 24 सितम्बर की रात वह घर में बोलकर गया था कि अब वापस नहीं लौटूंगा। तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
Advertisement
कल शाम विशाल का शव नदी से बाहर आया जिसे चिंतामण पुलिस ने बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि वह विशाल बेरोजगार था और इसी कारण परेशान रहता था। उसके पिता गांव के चौकीदार हैं।
Advertisement










