Advertisement

ITI में करियर कैसे बनाएं?

ITI एक ऐसा कोर्स है जहां से डिप्लोमा करने के बाद छात्रों को कामयाबी जरूर मिलती है। यहां से कोर्स करने के बाद सरकारी नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं, क्योंकि अधिकतर सरकारी नौकरियों में ITI का diploma भी मांगा जाता है। रेलवे की नौकरियों में तो आईटीआई अनिवार्य हो गई है। इसके द्वारा प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी के चांस बनते हैं। इसमे बहुत से ऐसे कोर्स है जो कि अन्य कॉलेजों में उपलब्ध नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इस एक जगह पर आप अपनी पसंद का कोई भी डिप्लोमा कर सकते हो लेकिन आज भी बहुत से स्टूडेंट ऐसे हैं जो कि आईटीआई के बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन हमारा मानना है iti के बारे में सभी को मालूम होना चाहिए कि ये क्या होती है ? यह क्यों की जाती है ? और इसका हमें क्या फायदा मिलता है। यह जानकारी होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि जब तक हमें इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी तब तक हम इसके बारे में कोई सही डिसीजन नहीं ले सकते हैं। इसलिए इसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

ITI क्या है

Advertisement

इसका पूरा नाम Industrial Traning Institute है। इसको हिन्दी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं। ये राज्य के हर जिले मे स्थित होती है। ये एक सरकारी संस्थान होता है। यहां बहुत ही कम पैसों से course किया जा सकता है। यहां अलग – अलग ट्रेड मे अलग – अलग कोर्स होते हैं। यहां अपनी पसंद के अनुसार कोई भी course किया जा सकता है। इसका सर्टिफिकेट नौकरी में बहुत अहमियत रखता है। इसकी एक अलग ही वैल्यू है और इसकी सभी जगह हर फील्ड में मान्यता है।

ITI course के लिए योग्यता

Advertisement

इसमे प्रवेश के लिए योग्यता course के अनुसार अलग – अलग है। यहां कुछ कोर्स 8वीं पास तो कुछ 10वीं पास और कुछ 12वीं पास वालों के लिए हैं। यहां course के acoding educational status है। यहां कम पढ़े – लिखे भी अप्लाई कर सकते हैं और ज्यादा पढ़े – लिखे भी अप्लाई कर सकते हैं। इस सर्टिफिकेट की सब जगह पर पूरी मान्यता है। चाहे वो प्राइवेट जॉब हो या सरकारी जॉब। यह कोर्स जीवन में बहुत ही कारगर साबित होता है।

ITI में प्रवेश

इसमे एडमिशन के लिए एक एंट्रेंस एग्जाम होता है। यह परीक्षा राज्य स्तर की होती है। इस एग्जाम में पास होने के बाद मेरिट के आधार पर कॉलेज का अलॉटमेंट होता है। फिर फीस जमा होती है। तब जाकर इसकी पढ़ाई शुरू होती है। यहां थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर जोर दिया जाता है। इस कारण यहां के स्टूडेंट ज्यादा काबिल बनते है। इन्हें सफलता जरूर मिलती है।

ITI course की अवधि

इसके कोर्स की अवधि कोई फिक्स नहीं है। इसके course अलग – अलग समय अवधि के हैं। यहां 1 साल, 2 साल और 3 साल तक के diploma हैं। ये अवधि ट्रेड के अनुसार है।

ITI Course

यहां डिप्लोमा करने के लिए बहुत सारे कोर्स है। यहां सभी तरह के ट्रेड के अनुसार course अलग – अलग है। जो कि आपको करियर बनाने में सहायता प्रदान करते हैं। यहां से सीखने के बाद आप इस काम मतलब कि ट्रेड के विशेषज्ञ बन जाते हैं। नीचे लिखे कोर्सो में से आप अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं।

  • Machinist
  • Moulder
  • Painter General
  • Plumber
  • Lather Goods Maker
  • Carpenter
  • Plumber
  • Fitter
  • Foundry Man
  • Hair And Skin Care
  • Heat Engine Automobile
  • Mechanic Computer Hardware
  • Mechanic Motor Vehicle
  • Mechanic Radio And Television
  • Mechanic Refrigeration And Air Conditioner
  • Mechanic Watch And Clock
  • Sheet Metal Worker
  • Tool And Die Maker
  • Turner
  • Welder Gas And Electric
  • Wireman
  • Welder (Gas & Electric)
  • Forger & Heat Treater
  • Mechanic Tractor
  • Cutting & Sewing
  • Book Binder
  • Embroidery & Needle Worker
  • Weaving Of Fancy Fabric
  • Bleaching & Dyeing Calico Print
  • Draughtsman (Civil)
  • Electrician
  • Computer Operator & Programming Assistant
  • Stenography English
  • Stenography Hindi

ITI के फायदे

इस कोर्स को करने के बाद सरकारी या प्राइवेट नौकरी बहुत जल्दी मिल जाती है। अन्यथा ITI के बिना आपको बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ेगी और बहुत सारे टेस्ट पास करने पड़ेंगे तब कहीं जाकर आपको जॉब मिलेगी। आईटीआई करने के बाद रेलवे या अन्य विभागों में आप की सीधी भर्ती भी हो सकती है।

यहां आप जिस ट्रेड में कोर्स करते हैं उसी ट्रेड में आपको नौकरी मिलने के चांस बन जाते हैं। बहुत सारे विभागों में प्रशिक्षित उम्मीदवारो के लिए वैकेंसी निकलती हैं। वहां इन लोगो को पहले मौका दिया जाता है। इन विभागों में इनकी बिना परीक्षा के सीधी भर्ती कराई जाती है। इसका ये बहुत बड़ा फायदा छात्रों को मिलता है।

अप्रेंटिस

ITI करने के बाद स्टूडेंट के पास एक चांस अप्रेंटिस का होता है। इसमे आपने जिस ट्रेड का कोर्स किया है। आप उसी ट्रेड में अप्रेंटिस के द्वारा अनुभव हासिल कर सकते हैं। अप्रेंटिस वालों को नौकरी में पहले स्थान दिया जाता दूसरों को बाद में, क्योंकि इनको अच्छा अनुभव प्राप्त हो जाता है। ये किसी काम को सही तरीके से कर सकते हैं और बढ़िया कर सकते है। इनके अंदर एक काबिलियत आ जाती है।

Related Articles