Advertisement

गाली-गलौच कर वृद्ध से मारपीट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र की अलखधाम कॉलोनी स्थित गोल्डन ए ओम सांई ओम टाउनशिप में फ्लैट की बात को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। मामले में नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को फरियादी अरुण पिता मोहनलाल शर्मा (52) निवासी फ्लैट नं. 401, गोल्डन ए ओम सांई ओम टाउनशिप के साथ यश पिता राजू राठौर निवासी ऋषिनगर, राकेश चौहान और एक अन्य साथी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। जाते-जाते तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में फरियादी अरुण शर्मा की शिकायत पर नीलगंगा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहार मारपीट करने वाले बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें