Advertisement

पत्थर से सिर कुचलकर कबाड़ी की हत्या

बीती रात 10 मिनट में आने का बोलकर निकला था घर से, बच्चे बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बीती रात घर से 10 मिनट में आने का बोलकर निकले कबाड़ी का काम करने वाले शख्स की किसी ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। उसकी लाश गुरुवार को कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने स्थित कालिदास उद्यान से मिली। इसके बाद महाकाल पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए चरक अस्पताल भिजवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजा पिता चिमनलाल सिमरैया (४०) निवासी जूना सोमवारिया है। वह कबाड़ी का काम करता था। उसके पुत्र नवीन और पीयूष सिमरैया ने बताया कि पापा बुधवार रात करीब ९ बजे घर से १० मिनट में आने का बोलकर गए थे जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह हम दोनों स्कूल चले गए थे तभी हमें सूचना मिली कि उनकी हत्या हो गई है और लाश कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने कालिदास उद्यान में पड़ी है। इधर, लाश के पास पत्थर पड़ा था जिससे सिर पर मारकर हत्या को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली सीएसपी राहुल देशमुख, महाकाल टीआई गगन बादल दल बल के साथ पहुंचे। इसी बीच एफएसएल टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। लाश को पीएम के चरक अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

विवाद में हो सकती हत्या

सीएसपी कोतवाली राहुल देशमुख ने बताया कि घटना का कारण आपसी विवाद हो सकता है। हो सकता है कि मृतक राजा अपने किसी साथी के साथ उद्यान में आया हो और यहां किसी को बात को लेकर उनके बीच विवाद और फिर हाथापाई हुई हो। जिसके चलते साथी ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के गले में गमछा भी है। संभवत: पहले गमछे से गला घोंटा गया हो और उसके पास में पड़े पत्थर से सिर कुचल दिया गया। सीएसपी देशमुख ने कहा कि लाश के पास से शराब की कोई बोतल नहीं मिली है। इससे शराब पीकर विवाद की संभावना बेहद कम है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है। उसके बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

परिवार ने दर्ज नहीं करवाई गुमशुदगी

मृतक राजा कबाड़ी का काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी गृहिणी है और दोनों पुत्र कक्षा नौवीं में पढ़ते हैं। सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि रातभर राजा के घर नहीं आने पर परिवार ने महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई।वह पहले भी इसी तरह से रातभर घर नहीं आया हो, इसकी जानकारी नहीं है, हालांकि, जांच जारी है।

Related Articles

Write a review