जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा शुरू तीनों रथ भक्तों ने खींचे…

पुरी। ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा के दूसरे दिन 10 बजे रथयात्रा फिर शुरू हुई। तीनों रथ भक्तों ने खींचना शुरू कर दिए हैं। हर साल के मुकाबले इस बार डेढ़ गुना (यानी 10 लाख) श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे रथ मार्ग पर इतनी भीड़ है कि तीनों रथों को आगे बढ़ाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले दिन रथ 750 मीटर भी नहीं बढ़ पाए थे।
Advertisement
देर शाम देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढऩे से 625 श्रद्धालुओं की तबीयत भी बिगड़ गई। कई बेहोश हुए तो कुछ को चोटें आईं थीं। 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 9 की हालत गंभीर है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, ‘भगवान बलभद्र का रथ मोड़ पर फंसने से देरी हुई।
Advertisement









