जैन सोश्यल ग्रुप समन्वय ने बच्चों को ऊनी वस्त्र बांटे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हीरामिल की चाल स्थित शासकीय विद्यालय में जैन सोश्यल ग्रुप समन्वय द्वारा चाल के 160 बालक-बालिकाओं को ऊनी स्वेटर, कार्डिगन वितरित किए गए। इसमें लगभग 50 बच्चे दिव्यांग थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
हामूखेड़ी में शा. विद्यालय में मूकबधिर बालिकाओं को भी स्वेटर वितरित की गई। अध्यक्ष शैलेंद्र बापना, सुगनचंद जैन, विजय जैन, अध्यापिका व प्रधान अध्यापक ने दीप जलाकर सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। जेएसजी समन्वय की प्रिया नांदेचा ने संस्था के मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। विद्यालय स्टाफ ने संदीप जैन, द्वारकेश गुप्ता, विनोद जैन, सुनील रांका, नरेंद्र संचेती, सतीश जैन, संजय जैन चहेती, अंकुर पारख का स्वागत किया। आभार नगीन नलवाया ने माना।
Advertisement









