Advertisement

महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम, सुबह से ही बंद करने पड़े रास्ते

भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने संभाला मोर्चा, यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सावन माह के दूसरे सोमवार को देशभर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में पिछले सोमवार की तुलना में दोगुना बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकांश लोग अपने निजी दोपहिया, चार पहिया वाहनों से महाकाल मंदिर की ओर जा रहे थे इसके अलावा ऑटो, मैजिक और ई-रिक्शा से भी लोग मंदिर पहुंचे। सुबह 9 बजे तक स्थिति यह हो गई कि पुलिस को महाकालेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की गलियों को बैरिकेड्स लगाकर बंद करना पड़ा तो मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।


यातायात पुलिस ने सावन में सोमवार को महाकालेश्वर व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान लगाकर यातायात व्यवस्था, पार्किंग आदि के लिए प्लान तैयार किया था। सावन माह के दूसरे सोमवार को ही उक्त प्लान भी फैल होता नजर आया। सुबह 9 बजे हरिफाटक ब्रिज से बेगमबाग होते हुए कोट मोहल्ला चौराहा, चौबीस खंबा, गुदरी वाले मुख्य मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी थी।

Advertisement

इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था। लाइन में फंसे वाहनों में बैठे यात्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शनों को जाने वाले थे वहीं वाहनों की दूसरी लाइन से दर्शनार्थी मंदिर तरफ से लौटने वालों की थी। ऐसी ही स्थिति चौबीस खंबा माता की गली, मराठा धर्मशाला की घाटी से महाकाल मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की भी बन गई।

वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती देख पुलिस ने गलियों के मुहाने पर रखे बैरिकेड्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए। पुलिस द्वारा इन गलियों से हर प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद किया है, जबकि यातायात पुलिस द्वारा उक्त मार्गों पर दोपहर 12 बजे से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने की बात कही गई थी।

Advertisement

सशुल्क, वीआईपी और प्रोटोकॉल की संख्या बढ़ी

सामान्य दर्शनार्थियों को महाकाल लोक के रास्ते मानसरोवर धाम से होते हुए टनल के रास्ते महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है वहीं सशुल्क, वीआईपी और प्रोटोकॉल की व्यवस्था गेट नं. 4 व शंख द्वार से रखी गई है। सावन का दूसरा सोमवार होने से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढऩे से सशुल्क, वीआईपी और प्रोटोकॉल से आने वाले लोगों को भी भगवान के दर्शनों के लिये लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है।

रास्तों पर बैरिकेडिंग

भगवान महाकालेश्वर की सवारी के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं का अधिक दबाव होने के साथ ही वाहनों की अधिक संख्या के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनने के बाद नगर निगम, पुलिस, प्रशासन ने मार्गों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया। नगर निगम टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर लगने वाली अस्थाई दुकानों को हटवाया जा रहा था। सवारी मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई।

Related Articles

Write a review