‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

एक्टर से नेता बने विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। विजय के अलावा ‘जन नायकन’ में ममिता बैजू, प्रकाश राज, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण भी अहम भूमिकाओं में हैं। लंबे समय से इंतजार की जा रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। ‘जन नायकन’ ने भारत और विदेशों में शानदार ओपनिंग की है।
जन नायकन ने भारत में की शानदार ओपनिंग
सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार ‘जन नायकन’ ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को पहले दिन 13,067 शो में दिखाया गया। घरेलू स्तर पर 48.27 करोड़ रुपये और विदेशों में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ऐसे में यह इस साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्म ओपनिंग में से एक बन गई है।








