कैरी बेचने सांवेर गए थे पिता-पुत्र को लौटते समय जेसीबी ने मारी टक्कर

पंथपिपलई की घटना दोनों घायल चरक अस्पताल में भर्ती
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार सुबह कैरी बेचने गए पिता-पुत्र लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पंथपिपलई पर उन्हें जेसीबी ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। तत्काल उन्हें चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजा पिता कैलाश और उसके पिता कैलाश पिता रामलाल निवासी सांवराखेड़ी शुक्रवार सुबह बाइक से कैरी बेचने के लिए सांवेर गए थे। वहां से करीब ९ बजे दोनों लौटकर आ रहे थे तभी उन्हें पंथपिपलई पर सिक्सलेन का काम कर रही जेसीबी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों और वहां काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें उठाया और फिर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।









