झालावाड़ की महिला श्रद्धालु का रामघाट पर पैर फिसला, घायल

महाकाल के दर्शन से पहले ही हादसा चरक अस्पताल में चल रहा इलाज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। राजस्थान के झालावाड़ की रहने वाली ६० वर्षीय महिला श्रद्धालु स्नान करने के लिए गुरुवार को रामघाट पहुंचे थी तभी अचानक सीढिय़ों पर उनका पैर फिसल गया और वह चोटिल हो गईं। तत्काल उन्हें एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
60 वर्षीय घायल का नाम गीताबाई पति किशन सिंह निवासी झालावाड़ हैं। उनके साथ आईं कुशल कौर और श्याम कौर ने बताया कि भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए दो बसों से कई श्रद्धालु उज्जैन आए हैं। भगवान महाकाल के दर्शन करने से पहले गुरुवार सुबह ६ बजे गीताबाई सहित अन्य श्रद्धालु रामघाट पर नहा रहे थे तभी अचानक सीढिय़ों से गीताबाई का पैर फिसल गया गया और वह घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज चल रहा है।
काई होने से फिसलते हैं श्रद्धालु
रामघाट पर अक्सर श्रद्धालुओं के साथ इस तरह के हादसे होते रहे हैं। इसका कारण सीढिय़ों पर जमी काई है। सफाई नहीं होने के कारण श्रद्धालु जब नहाने जाते हैं तो पैर फिसलने के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई मामलों में तो पैर फिसलने से श्रद्धालु डूब भी चुके हैं। बावजूद इसके घाटों और सीढिय़ों से काई साफ नहीं की जाती।









