पत्रकारों ने कलेक्टर को समस्याएं बताई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर से चर्चा करते हुए जिले से ऑनलाइन दस्तावेज पीआरजीआई कार्यालय भेजने में आ रही परेशानी से अवगत कराया।
यह दस्तावेज कलेक्टर एडीएम के जरिए केंद्र सरकार के पीआरजीआई कार्यालय भेजे जाते हैं। समाचार पत्र के प्रकाशक मुद्रक स्वत्धिकारी की जानकारी ऑनलाइन मांगी जा रही है। इस प्रक्रिया से कार्य में आसानी हो गई है किंतु उज्जैन एडीएम कार्यालय से ऑनलाइन कार्य तथा दस्तावेज स्वीकृति आदि की प्रक्रिया संपादित नहीं होने के कारण समाचार पत्र के मुद्रक प्रकाशक मालिक इत्यादि परेशान हो रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
जबकि प्रदेश के अन्य जिलों से एडीएम कार्यालय से ऑनलाइन दस्तावेज भेजना तथा स्वीकृति आदि की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गिरी ने समाचार पत्रों के दस्तावेज भेजने में आ रही परेशानी से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को अवगत कराया।









