2 दिन उज्जैन में जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि

कई कार्यक्रम मेें शिरकत करेंगे
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी दो दिन उज्जैन में रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रभु प्रेमी संघ के प्रमुख अवधेशानंद गिरि आज दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे। वे गीता भवन में आयोजित युवा धर्म संसद में शामिल होंगे। शाम ६ बजे वे भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। शाम 5-6 और शाम 7 से रात 8 का समय उनका स्थानीय कार्यक्रम के लिए रिजर्व है। हालांकि यह कार्यक्रम क्या है, यह अभी पता नहीं चला है।
शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक वे स्वामी सत्यमित्रानंद जी के प्राकटय उत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 3.00 से शाम 4.30 बजे तक वे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे वे इंदौर रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम इंदौर में रहेगा।
श्री जूना दातार अखाड़ा गौंड बस्ती में बन
सकती है आचार्य पीठ अवधेशानंद गिरी शनिवार को श्री जूना दातार अखाड़ा गौंड बस्ती में आचार्य पीठ की नींव रख सकते हैं। 2016 के सिंहस्थ में उन्होंने वैदिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन में आचार्य पीठ स्थापित करने की घोषणा की थी। अखाड़ा सूत्रों के मुताबिक सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन में जूना अखाड़े के आचार्य पीठ की स्थापना हो सकती है। यहां बटुकों को वैदिक अध्ययन कराया जा सकता है।









