Advertisement

‘Indian Idol 16’ की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक

टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। कई हफ्तों तक चले संगीत के इस रोमांचक सफर के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने सीजन 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता बनने के साथ ही उन्हें ₹20 लाख का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

Advertisement

फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक का मुकाबला तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह से था। कड़ी टक्कर के बावजूद दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट हासिल कर ज्योतिर्मयी विजेता बनीं। वहीं तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप और मनराज वीर सिंह दूसरे रनर-अप रहे।

शानदार प्रस्तुतियों से जीता दिल

Advertisement

पूरे सीजन के दौरान ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों और जजों का दिल जीता। उन्होंने ‘ओ जब तक है जान, जाने जहां मैं नाचूंगी’, ‘जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं’ समेत कई लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसके चलते वह शुरुआत से ही मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं।

जज और स्पेशल गेस्ट रहे मौजूद

Advertisement

ग्रैंड फिनाले में शो के जज श्रेया घोषाल, कुमार सानू और बादशाह मौजूद रहे। वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुईं और प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया।

टॉप-5 में शामिल थे ये प्रतियोगी

फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक, तनिष्क शुक्ला, मनराज वीर सिंह, अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी ने जगह बनाई थी। हालांकि, कम वोट मिलने के कारण अंशिका चोनकर और सुहैल सूफी टॉप-3 की रेस से बाहर हो गए। दोनों को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से ₹3-3 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले स्पॉटलाइट राउंड के बाद मिसमी बोस का सफर भी शो में समाप्त हो गया था।

जीत के बाद भावुक हुईं ज्योतिर्मयी

ट्रॉफी जीतने के बाद भावुक ज्योतिर्मयी नायक ने कहा कि ‘इंडियन आइडल 16’ जीतना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन से लेकर विजेता बनने तक का यह सफर उनकी जिंदगी बदल देने वाला रहा। उन्होंने शो के जजों, होस्ट, पूरी टीम, परिवार, दोस्तों और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रॉफी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें वोट देकर इस मुकाम तक पहुंचाया।

ज्योतिर्मयी ने आगे कहा कि वह भविष्य में भी ऐसा संगीत प्रस्तुत करना चाहती हैं जो लोगों के दिलों को छू सके और उन्हें एक बेहतर कलाकार बनने का अवसर देता रहे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें