Advertisement

Kangana Ranaut की फिल्म ‘Emergency’ का नया ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है. बता दें, कुछ दिनों पहले फिल्म का एक और ट्रेलर रिलीज हुआ था, इसके बाद एक्ट्रेस के फैंस फिर से उनको पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. कंगना फिल्म में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. इस नए ट्रेलर में ऐसा खास क्या है, हम आपको बताते हैं.

Advertisement

दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

Advertisement

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर शेयर किया है. ट्रेलर में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं. ट्रेलर 1 मिनट 50 सेकंड के आसपास का है, जिसमें वह इंदिरा गांधी का किरदार दमदारी से निभाती हुई नजर आ रही हैं. ट्रेलर में कंगना ऐसे डायलॉग बोल रही हैं, जिसको सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि आपातकालीन की इनसाइड स्टोरी के बारे में भी जिक्र किया गया है. ट्रेलर में इंदिरा गांधी बनी कंगना खुद को पूरी कैबिनेट बताती हैं और उनके इशारे पर इमरजेंसी लग जाती है. इसके बाद युद्ध के भी कुछ सीन दिखाई दिए हैं. कंगना के इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनके चाहने वालों का एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ गया है.

Advertisement

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत की यह फिल्म आने वाली 17 जनवरी 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म काफी दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी हुई थी. इसलिए कई बार इसकी रिलीज डेट को कैंसिल करना पड़ा था. जिसके बाद कंगना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. वहीं अब फिल्म दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब हो रही है.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें