Advertisement

घर में हाथी की मूर्ति रखते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, बढ़ेगी इनकम

जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की प्राप्त करने के लिए ज्योतिषशास्त्र, वास्तु और फेंगशुई में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। अपनी लाइफ और घर में गुड लक के लिए कई लोग हाथी की मूर्ति भी लाकर रखते हैं, जिसका फेंगशुई में खास महत्व बताया गया है। इसे घर में रखना बहुत शुभ होता है। लेकिन इसके लिए हाथी की मूर्ति घर में लाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। गलत दिशा, स्थान या गलत प्रकार की मूर्ति घर में लाने से इसके शुभ फल प्राप्त नहीं होते हैं। फेंगशुई के अनुसार, घर में सही प्रकार से हाथी की मूर्ति रखने से दीर्घायु, मान-सम्मान, धन, सफलता और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानें फेंगशुई के मुताबिक, हाथी की मूर्ति घर में रखते वक्त किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और इससे क्या लाभ प्राप्त होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुख्य द्वार पर रखें ऐसी हाथी की मूर्ति
अगर आप घर के मेन गेट पर हाथी की मूर्ति रखने का विचार बना रहे हैं तो ऐसी मूर्ति लें जिसमें हाथी सूंड उठाए हुए हो। इस प्रकार की प्रतिमा को विजय और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति या चित्र लगाते हैं, तो इससे घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

इनकम बढ़ाने के लिए रखें ऐसी मूर्ति
अगर आप घर या बिजनेस में धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो उसके लिए हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। उत्तर दिशा की ओर चांदी के हाथी रखने बहुत शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से आपके कारोबार और जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और इनकम बढऩे की भी संभावनाएं बढ़ती हैं। आप अपने सामथ्र्य के अनुसार, छोटी या बड़ी चांदी के हाथी की मूर्ति को रख सकते हैं। इसके अलावा, इसे लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने वाले स्थान पर भी रख सकते हैं। इससे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

Advertisement

हमेशा जोड़े में रखें हाथी
कभी भी हाथी की एक मूर्ति या ऐसी प्रतिमा नहीं लेनी चाहिए जिसमें एक हाथी हो। इसकी बजाए हमेशा हाथी की मूर्ति जोड़ें में ही खरीदनी चाहिए और इसे घर में या मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, इस प्रकार हाथी की प्रतिमा रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जातक के मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। अगर हाथी की मूर्ति रखते वक्त इस खास बात का ख्याल रखते हैं, तो जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और जातक का अच्छा समय शुरू हो सकता है। आप अपने सामथ्र्य के अनुसार, घर में चांदी, पीतल, पत्थर, लकड़ी आदि की मूर्ति लाकर रख सकते हैं।

सुखद दांपत्य जीवन के लिए ऐसे रखें हाथी की मूर्ति
हाथी की मूर्ति को बेडरूम में रखना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिस भी कोने में इस प्रतिमा को रखा जाता है वहां कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। साथ ही, यह एक सुरक्षा कवच के प्रकार काम करता है। अगर आप हाथी का जोड़ा अपने बेडरूम में रख दें, तो इससे दांपत्य जीवन सुखद बना रहता है और रिश्ते में चल रहा तनाव कम होता है। हाथी की मूर्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे कमरे में रखने से आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहता है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं।

Advertisement

Related Articles