गर्मी में खुद को इन चीजों से रखें हाइड्रेट

By AV News

गर्मी में प्यास बुझाने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता बल्कि सही खानपान और सही पेय पदार्थ से शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना जरूरी है। ऐसे कई तरीके हैं, जिससे अपनाकर आप गर्मी से बच सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं। गर्मी का मौसम  तेज धूप और गर्म हवा से परेशानी बढ़ जाती है। शरीर जल्दी थकने लगता है और पसीना भी ज्यादा आता है। ऐसे में पानी की कमी हो सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इस मौसम में प्यास ज्यादा लगती है, लेकिन अगर सही तरीके से पानी और दूसरे पेय पदार्थ नहीं लिए जाएं तो सेहत बिगड़ सकती है। गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। सही खानपान और सही मात्रा में पानी पीकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

आइए जानते हैं गर्मी में प्यास बुझने और शरीर कोहाइड्रेट रखने के आसान और असरदार तरीके। खूब पानी व नारियल पानी पिएं गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी निकलता रहता है इसलिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें कोशिश करें कि हल्का ठंडा या सामान्य तापमान का पानी पिएं। नारियल पानी शरीर को ठंडा रखता है और ऊर्जा भी देता है, इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल होते हैं, जो पानी की कमी को पूरा करते हैं, इसे रोज पी सकते हैं।

अगर आपको बार बार प्यास लगती है तो आप फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन छोड़ दें, इसकी बजाय घड़े का पानी पिएं। तेज ठंडे पानी से भी बार बार प्यास लगने लगती है। साथ ही कुछ ऐसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करें, जिनको खाने से आपको ठंडक का एहसास हो और दिन भर आपके शरीर में पानी की कमी न होने पाए। बार-बार प्यास लगे तो पुदीने की पत्तियों को पीस कर पानी में मिला लें और फिर इसे पी लें, इससे भी आप ठंडक महसूस करते हैं और प्यास नहीं लगती। इसके अतिरिक्त दही में थोड़ी सी हरी पिसी इलायची मिला कर इसे खा लें, इससे भी आपको बार बार प्यास का अनुभव नहीं होगा।

ताजे फलों का जूस व छाछ और लस्सी का सेवन करें
तरबूज, संतरा, मौसमी, अनार और बेल जैसे फलों का जूस गर्मी में बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा रखता है और जरूरी पोषण देता है। बाजार के जूस की जगह घर पर बना ताजा जूस पिएं। इसके अलावा छाछ और लस्सी का सेवन करें। छाछ और लस्सी पाचन ठीक रखती है और गर्मी से राहत देती है, इसमें प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीर के लिए नियमित रूप से छाछ पीना अच्छा रहता है।

नींबू पानी व सूप और शर्बत पिएं
नींबू पानी फ्रश महसूस कराता है और गर्मी से राहत देता है, इसे बनाने के लिए पानी में नींबू, थोड़ा सा नमक और शक्कर मिलाएं. इसे गर्मियों में रोज पी सकते हैं। गर्मी में हल्का और ताजा सूप पीना फायदेमंद होता है। आम पन्ना और बेल का शर्बत भी गर्मी में राहत देता है। ये शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन भी ठीक रखते हैं।

खीरा और तरबूज खाएं
खीरा और तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। यह शरीर को ठंडा रखते हैं और हाइड्रेट करते हैं। सलाद में खीरा जरूर शामिल करें और तरबूज रोज खाएं। इसके अलावा गर्मी में चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से बचें। ये शरीर में पानी की कमी कर सकते हैं और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं। इनके बजाय प्राकृतिक पेय पिएं।

सत्तू शरबत व जलजीरा का सेवन
यह यूपी-बिहार का मशहूर देसी ड्रिंक है, इसे बनाने के लिए सत्तू का आटा, चीनी या नमक और पानी का प्रयोग किया जाता है। जलजीरा बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले जलजीरा मसाले का प्रयोग कर सकते हैं और बारीक कटे हुए धनिया के साथ ब्लेंड कर सर्व कर सकते हैं। आम पन्ना और बेल का शरबत शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन भी ठीक रखते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *