Advertisement

अपहृर्त बालक की लोकेशन स्टेशन पर मिली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय बालक 14 दिसंबर को घर पर बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सिद्धवट मार्ग भैरवगढ़ त्रिलोक पिता मदनलाल चौधरी ने अपने 16 वर्षीय पुत्र अक्षत के लापता होने की सूचना थाने पर दी।

पुलिस व परिजनों ने बालक की आसपास तलाश की और सुराग नहीं मिलने पर उसके अपहरण का केस थाने में दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बालक की लोकेशन स्टेशन क्षेत्र में पता चली थी। संभवत: वह किसी ट्रेन में बैठकर चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें