Advertisement

कोलकाता गैंगरेप केस- मेडिकल जांच में दुष्कर्म होने की हुई पुष्टि

शरीर पर काटने और खरोंच के निशान मिले

Advertisement

कोलकाता। कोलकाता के लॉ कालेज में गैंगरेप की पीडि़त छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है। मेडिकल जांच कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में की गई थी। कस्बा पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पीडि़त के साथ जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। उससे मारपीट की भी पुष्टि हुई है। गैंगरेप केस के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 1 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने 26 जून को 2 आरोपियों और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया था। उधर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने घटना को लेकर विवादित बयान दिया। बनर्जी ने कहा- अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है। घटना 25 जून को हुई थी, वारदात कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के गार्ड रूम में हुई थी। आरोपियों में मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें