Advertisement

कोलकाता रेप-मर्डर केस: स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट मार्च,ममता के इस्तीफे की मांग

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर को लेकर मंगलवार (27 अगस्त) को छात्रों और राज्य कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे हैं। रैली दोपहर करीब 12.45 बजे शुरू हुई। लोगों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाई।

Advertisement

पुलिस ने हिंसा का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों की रैली को गैर-कानूनी करार दिया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं। इधर, भाजपा ने कल 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है।

प्रदर्शनकारियों को नबन्ना (सचिवालय) जाने से रोकने के लिए 7 रास्तों पर तीन लेयर में फोर्स के 6 हजार जवान तैनात किए गए हैं। 19 पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग और 21 पॉइंट्स पर डीसीपी भी तैनात हैं। हावड़ा ब्रिज को बंद कर दिया गया है। निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें