मप्र शतरंज संघ के चुनाव में कुशवाह संयुक्त सचिव

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। मध्यप्रदेश शतरंज संघ के चुनाव भोपाल में निर्विरोध संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव के द्वारा चुनाव कराए गए एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आगामी कार्यकाल 2024 से 2027 के लिए 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें उज्जैन के नीरज सिंह कुशवाह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
बता दें कि नीरजसिंह शतरंज में विगत 25 वर्षो से खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित कर रहे है और वर्तमान में उज्जैन डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के सचिव भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शैलेंद्र सक्सेना, प्रतीकसिंह तोमर, डॉ आशीष मेहता, विभा तोमर, रोहित परमार, डॉ. दीपाली कुलकर्णी, मनोज जोशी, रश्मि सेठी, पारुल माहेश्वरी, हुकुम चंदनानी, अर्पिता अग्रवाल, श्रुति पसारी, स्वाति अग्रवाल, कृष्णकांत तिलवे, प्रिंस विल्सन, अरबाज शेख, शुभम कुशवाह, अंकुर चतुर्वेदी, मोहित यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।









