Advertisement

लैंड स्लाइडिंग : दो ट्रेन निरस्त, तीन के रूट डायवर्ट

उज्जैन। पुणे में लैंड स्लाइडिंग के कारण इंदौर-दौंड ट्रेन आज से 24 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इस रूट की तीन ट्रेन डायवर्ट की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई को चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक के कारण बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन आज निरस्त रहेगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण 18 से 24 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। इनके शुरू होने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

Advertisement

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
पीआरओ के अनुसार 23 जुलाई को अजमेर से चलने वाली ट्रेन 20991 अजमेर-दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत-पालधी-मनमाड होकर चलेगी। जबकि 18 जुलाई को ग्वालियर से चलने वाली ट्रेन 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत-पालधी-मनमाड तथा 19 जुलाई को दौंड से चलने वाली ट्रेन 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत चलेगी।

फेरे बढ़ाए – इसी तरह यात्रियों की मांग पर अहमदाबाद-पटना और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब 24 जुलाई तक विस्तारित की गई है।

Advertisement

गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक के कारण 18 जुलाई को ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर निरस्त कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें