Advertisement

सिक्किम में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 20 से ज्यादा घर बहे; MP समेत कई राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के बाद गुरुवार रात बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। इसमें 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर क्षतिग्रस्त या बह गए, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement

ओडिशा में बारिश के साथ बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में निचले इलाकों और लैंडस्लाइड की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, 24 सितंबर को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास दक्षिण ओडिशा के ऊपर डीप डिप्रेशन सक्रिय था।

Advertisement

चार राज्यों में अति भारी बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Advertisement

मध्य प्रदेश में भी एक्टिव सिस्टम

मध्य प्रदेश में भी मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 25 सितंबर को भारी बारिश और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जबलपुर में भी 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान दर्ज किया गया है।

बिहार और हरियाणा में भी बारिश की संभावना

बिहार के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत समेत कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए पहाड़ी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और लैंडस्लाइड व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें