महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी एलईडी बंद

उज्जैन। श्री महाकाल मंदिर के मुख्य गेट पर लगी एलडीई लंबे समय से बंद है। इस कारण मुख्य गेट से शिखर दर्शन कर एलईडी के जरिए भगवान महाकाल के दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही है। महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार जहां से पालकी बाहर निकलती है, वहां पर लगी एलईडी लंबे समय से बंद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
इस एलईडी के जरिए महाराजवाड़ा और महाकाल घाटी से मंदिर की ओर आने वाले दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल के लाइव दर्शन करने में सुविधा होती है। कई लोग यहां प्रतिदिन शिखर दर्शन करने आते हैं और एलईडी के जरिए भगवान महाकाल के लाइव दर्शन करते हैं। इस संबंध में सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने बताया कि आईटी शाखा में इसकी सूचना दे दी है। जल्दी ही एलईडी फिर से चालू की जाएगी।
Advertisement









