Advertisement

रूद्रसागर में लाइट एंड साउंड शो नए साल में शुरू होगा

ब्रिज का काम दिसंबर तक पूरा होने का अनुमान : कलेक्टर सिंह ने किया निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाकाल लोक बनने के बाद फेस 2 के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य जारी हैं। इन कार्यों की वर्तमान स्थिति, समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक व नगर निगम अफसरों के साथ निरीक्षण किया और निर्देश भी दिए।

कलेक्टर सिंह ने चर्चा में बताया कि महाकाल लोक, महाकालेश्वर मंदिर और आसपास का निरीक्षण किया गया है। वर्तमान में रूद्रसागर के बीच पैदल पुल का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। रूद्रसागर में ही शासन की मंशानुसार लाइट एण्ड साउंड शो भी शुरू किया जाना है। इसके लिए संबंधित ठेकेदार द्वारा काम जारी है। उन्होंने बताया कि जनवरी 25 तक कार्य पूर्ण होने के साथ ही शो भी शुरू होने की संभावना है।

Advertisement

सड़क निर्माण के लिए पत्राचार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महाकालेश्वर मंदिर के आसपास की सड़कों की स्थिति जानने पहुंचे। सड़कों की हालत खराब थी। खासतौर से मंदिर के ठीक सामने निर्मित शहनाई द्वार के सामने की ओर सड़क निर्माण होना है। यह सड़क महाकाल थाने और भारत माता मंदिर तक बनना है। कच्चे रास्ते से ही कलेक्टर यहां से गुजरे। उन्होंने मंदिर प्रशासक से सड़क निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी से प्राप्त होने वाली राशि के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

दुकान लेने वालों को अंतिम नोटिस देंगे

कलेक्टर ने बताया कि महाकाल लोक में बनी दुकानों के ऑक्शन के बाद आवंटित की गई हैं जिनमें कुछ लोगों ने अब तक दुकानें शुरू नहीं की है। यही स्थिति पार्किंग के पास बनी प्रसादम की 17 दुकानों की भी है। यहां ऑक्शन के बाद 7 दुकानें आवंटित की गई हैं जिन्हें चालू नहीं किया गया है।

10 दुकानों का ऑक्शन होना बाकि है। कलेक्टर ने ऐसे दुकान संचालकों को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि समय सीमा में दुकानें चालू नहीं की जाती हैं तो आवंटन निरस्त किया जाए। प्रसादम की शेष दुकानों का शीघ्र ऑक्शन करने के निर्देश भी दिए गए।

अचानक निरीक्षण से अफसर सकते में

कलेक्टर सिंह सुबह संभवत: अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पैरों में चप्पलें पहनीं थी। आईपेड हाथों में था। उनके हावभाव से स्पष्ट था कि महाकाल लोक फेस 2 के चल रहे कार्यों की गति से वह संतुष्ट नहीं थे। अफसर उनसे करीब 50 फीट पीछे चल रहे थे। कलेक्टर ने महाकाल मंदिर के चारों ओर पैदल निरीक्षण के दौरान प्रशासक, ठेकेदार व निगम अफसरों से जानकारी ली और निर्देश भी दिए।

Related Articles

Write a review