चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरी बिजली, युवक की मौत

ट्रॉली में बैठकर ईंट सप्लाय करने जा रहा था तालोद

Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शुक्रवार शाम ट्रेक्टर ट्राली से ईंट सप्लाय करने जा रहे युवक पर बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
अजय पिता कालू भभूतिया 20 वर्ष निवासी स्वेजफार्म सदावल रोड़ ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था और शुक्रवार शाम दोस्त के साथ ट्रेक्टर ट्राली में ईंट भरकर सप्लाय करने तालोद जा रहा था।
Advertisement
उसी दौरान करीब 4.30 बजे उसका ट्रेक्टर जवासिया से आम के पेड़ के नीचे से गुजर रहा था तभी आकाशीय बिजली ट्राली पर गिरी जिसकी चपेट में अजय आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि चलते ट्रेक्टर पर बिजली गिरने से उक्त
घटना हुई थी।
Advertisement








