Advertisement

फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण के लिए डाली चूने की लाइन

अब साइट पर अलाइनमेंट होगा फाइनल, बनेगी तकनीकी डिजाइन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फ्रीगंज में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए गुजरात की ठेकेदार कंपनी चेतन कंस्ट्रक्शन ने अलाइनमेंट के लिए मौके पर चूने की लाइन डाल दी है। जल्द ही इसको फाइनल किया जाएगा। इसके आधार पर तकनीकी डिजाइन बनाई जाएगी। दो माह की इस प्रक्रिया के बाद ब्रिज निर्माण का काम शुरू हो सकेगा।

सिंहस्थ 2028 के लिए शहर के सबसे पुराने फ्रीगंज ओवरब्रिज के समानांतर नया फोरलेन ओवरब्रिज बनाने के लिए ठेकेदार कंपनी ने जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को कंपनी के कार्यपालन यंत्री पटेल दशरथ ने ब्रिज निर्माण के लिए चूने की लाइन डालकर अलाइनमेंट निर्धारित करने की कवायद शुरू कर दी। इस लाइन के आधार पर अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कर इसे फाइनल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अलाइनमेंट बदला जा सकेगा। कंपनी ने नए सिरे से बोरिंग कर मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कर दिया है। सॉइल रिपोर्ट के बाद पिलर बनाने का काम शुरू हो सकेगा। तकनीकी डिजाइन तैयार करने में कंपनी को करीब दो से ढाई माह का समय लग सकता है।

Advertisement

मंदिर के ऊपर बनेगा ब्रिज, रेलवे हटाएगा अपने हिस्से के क्वार्टर
ब्रिज के अलाइनमेंट के अनुसार एक छोटा मंदिर राह में आ रहा है। ठेकेदार कंपनी के कार्यपालन यंत्री पटेल दशरथ ने बताया चामुंडामाता मंदिर से आगे फ्री गंज की तरफ चलने पर बीच में एक छोटा मंदिर भी आरहा है लेकिन इसे तोडऩा नहीं पड़ेगा। ब्रिज की स्लैब इसके ऊपर से बन जाएगी। रेलवे अपनी सीमा के कर्मचारियों के क्वार्टर खुद हटाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग रेलवे को 30 करोड़ रुपए का फंड से चुका है।

ठेकेदार से एग्रीमेंट की चल रही प्रक्रिया
दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेकेदार कंपनी के साथ एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही है। यह औपचारिकता पूरी होने के बाद ब्रिज निर्माण का काम जल्द पूरा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review