Advertisement

लाइन में पदस्थ आरक्षक घर में मृत मिला

छोटा भाई बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुबह घर में मृत अवस्था में मिला। रिश्तेदारों ने माधव नगर थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

गौरव पिता राकेश पाण्डे 35 वर्ष निवासी महानंदा नगर आरक्षक था और पुलिस लाइन में पदस्थ था। उसके चाचा ने बताया कि सुबह गौरव घर में मृत अवस्था में मिला है। संभवत: उसे साइलेंट अटैक आया होगा। गौरव के पिता नहीं हैं और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। गौरव का छोटा भाई बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती था इस कारण गौरव घर में अकेला ही था। सुबह आसपास के लोगों को गौरव की मृत्यु की जानकारी लगी जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें