Popup Image
Advertisement

बिजली पोल पर बिना सेफ्टी गार्ड के चढ़े लाइनमैन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षा मामलों में लापरवाही बरती जा रही है। दो लाइनमैन बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों के पास सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा साधन नहीं है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइनमैन ऊंचे बिजली पोल पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के कार्य कर रहे थे। बिजली से जुड़े कार्य अत्यंत जोखिमपूर्ण होते हैं और ऐसी स्थिति में छोटी-सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्युत कार्य के दौरान हेलमेट, इंसुलेटेड दस्ताने, सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य है। इन सुरक्षा मानकों का पालन करने से दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम की जा सकती है।

नागरिकों ने संबंधित विद्युत विभाग से मांग की है कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं तथा बिना सुरक्षा मानकों के किसी भी कर्मचारी से कार्य नहीं कराया जाए। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह चित्र पाठकों ने ही भेजे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें