Advertisement

लिव इन पार्टनर ने युवती को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नलिया बाखल में रहने वाली युवती पिछले 8 वर्षों से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। विवाद के बाद वह पिता के घर आ गई तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि प्रीति 34 वर्ष निवासी नलिया बाखल पिछले 8 वर्षों से इरफान पिता जाकीर खान निवासी खंदार मोहल्ला के साथ लिव इन में रहती थी। 5 सितम्बर को प्रीति व इरफान के बीच विवाद हुआ और वह अपने पिता के घर लौट आई। मंगलवार को इरफान ने उसे मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि तुमने मुझे धोखा दिया अब मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। प्रीति ने थाने पहुंचकर इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें