Advertisement

पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का Live सुसाइड

आगरा के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो मे बताया कि पत्नी ने उसे किस कदर प्रताड़ित किया।

Advertisement

ये वीडियो वायरल हो रहा है। डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे। मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।

मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।

Advertisement

मरने से पहले बनाया वीडियो

24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Advertisement

वीडियो में कहा, मर्दों की भी कोई सोचो प्लीज

मानव ने सुसाइड करने से पहले 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया। उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बारे मेरे घरवालों को परेशान ना करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें